बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 07:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । डेस्क: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गुरूवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. पेंड्रा-गौरेला बायपास मार्ग पर सुबह की सैर के लिए निकली दो महिलाओं को एक अनियंत्रित कैम्पर वाहन ने रौंद दिया. 


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतकों की शिनाख्त सुशीला वर्मा और बेला कली पंसारी के रूप में की गई है.

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोरबा से कटनी की ओर जा रहा तेज रफ्तार कैम्पर अचानक बेकाबू हो गया और महिलाओं को कुचलते हुए पास ही खड़ी एक यात्री बस से जा टकराया. 


हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक लल्लू और उसका सहयोगी मौके से भागने में सफल रहे, जबकि वाहन का परिचालक संदीप यादव केबिन में ही फंस गया था. 


पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिचालक को बाहर निकाला.


सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस और यातायात विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. 


पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है. लोगों ने बायपास मार्ग पर भारी वाहनों की गति सीमा तय करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP