सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

कोयले से लदा ट्रेलर खाई में पलटा, चालक-खलासी की मौत

C

CG Khabar

18 फ़र. 2026, 09:10 AM 1 मिनट में पढ़ें 10

ट्रेलर पलटा
ट्रेलर पलटा

पेंड्रा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बंजारी घाटी में कोयले से भरा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. जिसमें वाहन के चालक और खलासी दोनों की मौत हो गई.


मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर शहडोल (मध्य प्रदेश) से कोयला लोड कर बिलासपुर की ओर जा रहा था. पेंड्रा से रतनपुर की ओर बढ़ते समय घाट के अंतिम हिस्से पर अचानक वाहन बेकाबू हो गया और सड़क से नीचे खाई में पलट गया. 

विज्ञापन


हादसे में चालक प्रकाश महरा गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल निकालकर पेंड्रा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


ट्रेलर के पलटने के बाद कोयला सड़क किनारे और खाई में बिखर गया. कोयला हटाने के दौरान खलासी उमेश विश्वकर्मा का शव ट्रेलर के नीचे दबा हुआ मिला. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. जांच में तेज रफ्तार और पहाड़ी घाटी वाले मार्ग पर वाहन का नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है. पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

7 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

7 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

12 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

12 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

12 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP