मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

ननों के लिए कोई कांग्रेसी नेता नहीं बोला- BJP केरल

C

CG Khabar

01 अग. 2025, 04:02 AM 3 मिनट में पढ़ें 16

राजीव चंद्रशेखर
राजीव चंद्रशेखर

तिरुअनंतपुरम । डेस्क: भाजपा केरल अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस और वामपंथी केवल नाटक और अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ के किसी भी कांग्रेस नेता ने गिरफ्तार ननों के समर्थन में आवाज नहीं उठाई. 


हालांकि राजीव चंद्रशेखर का यह दावा गलत है.

विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में चंद्रशेखर ने कहा कि जेल और अदालत के बाहर पिछले कुछ दिनों में हुये अनावश्यक प्रदर्शन और नाटक ने ननों की स्थिति को और जटिल कर दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो इस मुद्दे का समाधान करने के लिए ईमानदारी से काम कर रही है.


चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है, जिससे न्यायिक प्रक्रिया पर दबाव बढ़ रहा है और अनावश्यक भ्रम पैदा हो रहा है. 


उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जबरन धर्मांतरण और मानव तस्करी गंभीर मुद्दे हैं, जिनके खिलाफ सख्त कानून हैं. उन्होंने सभी से संवेदनशीलता के साथ इस मामले को देखने और विवाद पैदा करने से बचने की अपील की.


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 2022 में केरल पुलिस द्वारा दो ननों और तीन अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज एक समान मामले को हाल ही में अदालत ने बंद कर दिया था. 

साथ ही, 2021 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान चार ईसाई पादरियों को धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा कि उस समय चुप रहने वाले लोग अब केरल में चुनाव नजदीक होने के कारण अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.


चंद्रशेखर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसी भी कांग्रेस नेता ने केरल के कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ शामिल होकर ननों के लिए कोई कदम नहीं उठाया, जो इस मुद्दे की गंभीरता को दर्शाता है. 


उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि भाजपा किसी भी संकट में फंसे मलयाली के साथ खड़ी रहेगी, चाहे वह दुनिया के किसी भी हिस्से में हो.


इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के सांसदों को आश्वासन दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार जबरन धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार दो ननों की जमानत याचिका का विरोध नहीं करेगी. शाह ने कहा कि ननों को जमानत मिलने के बाद मामले को बंद करने के प्रयास किये जायेंगे.


केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष जोस के. मानी ने कहा कि मलयाली ननों की रिहाई के लिए केंद्र सरकार का हस्तक्षेप आवश्यक है.


चंद्रशेखर का दावा गलत


हालांकि चंद्रशेखर का यह दावा गलत है.


ननों की गिरफ़्तारी के मामले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी शुरु से विरोध में रही है.


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, अरुण वोरा जैसे बड़े नेता भी इस मामले पर मुखर रहे हैं. इनमें से कई नेता तो दुर्ग जेल भी पहुंचे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फ्रांस में प्रदर्शन- फाइल फोटो
देश-विदेश

फ्रांस: विरोध प्रदर्शनों के बीच 1.6% बढ़ा न्यूनतम वेतन, 1 दिसंबर से लागू होगी नई दर

एक घंटा पहले

गाज़ा में विनाश
देश-विदेश

ब्रिटेन संसद से 1 लाख लोगों ने की गाजा युद्ध में यूके की भूमिका की जांच की मांग

एक घंटा पहले

सोना- चीन खरीद रहा है सोना
देश-विदेश

चीन में चमका सोना: गिरते दामों के बीच केंद्रीय बैंक और युवा ग्राहकों की बढ़ी खरीदारी

एक घंटा पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

ईरान युद्ध रोकने ट्रंप का दांव: चीन-रूस संग बैठक की तैयारी

2 घंटे पहले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
देश-विदेश

मल्लिकार्जुन खरगे के 'खुशियों की ईद' टिप्पणी पर हमलावर हुई BJP, कांग्रेस का पलटवार

6 घंटे पहले

शेख हसीना को नया पारसपोर्ट देने से बांग्लादेश का इंकार
देश-विदेश

बांग्लादेश का शेख हसीना को पासपोर्ट देने से इनकार, भारत से मांगी प्रत्यर्पण

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP