शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: होली पर अब नहीं छलकेगा जाम, सरकार ने पलटा फैसला

C

CG Khabar

25 फ़र. 2026, 01:26 PM 2 मिनट में पढ़ें 10

शराब दुकान
शराब दुकान

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए होली के अवसर पर शराब दुकानें खुली रखने के अपने पिछले फैसले को वापस ले लिया है. अब आगामी 4 मार्च को होली के पावन पर्व पर पूरे प्रदेश में 'ड्राई डे' रहेगा. 


मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत अब रंगपर्व के दिन सूबे की तमाम मदिरा और भांग की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी.

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ के 24 फरवरी 2026 के निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया गया है.


जारी आदेश के अनुसार 4 मार्च 2026 (बुधवार) को होली पर्व के अवसर पर राज्य में शुष्क दिवस घोषित किया गया है. उक्त दिवस पर छत्तीसगढ़ की समस्त देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.-3 (ग) पर्यटन बार, एफ.एल.-4 (क) व्यवसायिक क्लब तथा अहाते पूर्णतः बंद रहेंगे.


यह आदेश वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति अंतर्गत व्यवस्थापन एवं अन्य बिंदुओं की कंडिका 22 की उपकंडिका 22.1 के तहत जारी किया गया है. आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित सभी अनुज्ञाधारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।


गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने होली पर दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया था, जिसका सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने कड़ा विरोध किया था. कानून-व्यवस्था की स्थिति और त्योहार की गरिमा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लिया और पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

12 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP