शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में नहीं है ईंधन की किल्लत, LPG मांग के अनुरूप

C

CG Khabar

21 अप्रै. 2026, 05:50 AM 2 मिनट में पढ़ें 26

LPG
LPG

रायपुर । संवाददाता: वैश्विक उथल-पुथल के बीच छत्तीसगढ़ में ईंधन आपूर्ति को लेकर फैली चिंताओं पर विराम लगाते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों और राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. 


तेल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयक द्वारा जारी बयान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन लगभग 72,000 एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जो सामान्य मांग के अनुरूप है. 

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, मार्च महीने में 35,000 टन की जरूरत के मुकाबले 35,073 टन एलपीजी प्राप्त हुई थी, जिससे स्पष्ट है कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है.


अफवाहों के कारण मार्च के दूसरे सप्ताह में बुकिंग का लोड जो अचानक 1.3 लाख तक पहुंच गया था, वह अब घटकर 64,000 पर आ गया है, जो बाजार में लौटते भरोसे का संकेत है. 


प्रशासन ने न केवल आपूर्ति सुनिश्चित की है, बल्कि कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों के खिलाफ भी सख्त रुख अपनाया है. 


अब तक प्रदेश भर में 419 छापेमारी की कार्रवाइयां की गई हैं, जिसमें 3,946 सिलेंडर जब्त कर 105 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई हैं. 


राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और अनावश्यक पैनिक बाइंग से बचें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

4 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

4 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

13 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP