शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: नया भाड़ा नियंत्रण कानून लागू, किराया-सिक्योरिटी डिपॉजिट और बेदखली के बदले नियम

C

CG Khabar

13 अक्टू. 2026, 09:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 53

AI Generated Photo
AI Generated Photo

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने व लेने की व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए नया भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम लागू कर दिया गया है. राज्यपाल से मंजूरी मिलने के बाद प्रभावी हुए इस कानून का सीधा असर राज्य के लगभग 6,000 करोड़ रुपये से अधिक के सालाना किराए कारोबार पर पड़ेगा. 


राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य मकान मालिकों और किरायेदारों के अधिकारों की संतुलित सुरक्षा करना तथा सिक्योरिटी डिपॉजिट, सालाना किराया वृद्धि और परिसर खाली कराने जैसे मुद्दों पर होने वाले आपसी विवादों को समाप्त करना है.

विज्ञापन


संशोधित प्रावधानों के तहत अब मकान मालिक किसी भी किरायेदार से अधिकतम तीन महीने के किराए के बराबर ही सुरक्षा निधि (सिक्योरिटी डिपॉजिट) ले सकेंगे, जिससे अधिक राशि वसूलने पर कानूनी रोक लग गई है. 


साथ ही, किराए में वार्षिक बढ़ोतरी की अधिकतम सीमा भी तय कर दी गई है. 2,000 रुपये तक के मासिक किराए पर सालाना अधिकतम 5 प्रतिशत और 2,000 रुपये से अधिक के किराए पर अधिकतम 10 प्रतिशत की वृद्धि की जा सकती है. 


इसके अलावा, किरायेदारों के लिए लिखित किरायानामे की प्रति और हर भुगतान की रसीद पाना अनिवार्य कर दिया गया है, जबकि किरायेदारों को भी निर्धारित तिथि पर किराया और उपभोग की गई सेवाओं का भुगतान समय पर करना होगा.


नए कानून में अनधिकृत दबाव और बेदखली को रोकने के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं. मकान मालिक अब किराया वसूलने या मकान खाली कराने के लिए बिजली, पानी जैसी आवश्यक सेवाएं बंद नहीं कर सकेंगे और न ही बिना कानूनी प्रक्रिया के ताला बदलकर कब्जा ले सकेंगे. 


हालाँकि, यदि किरायेदार लगातार किराया देने में असफल रहता है, संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है या समझौते के विपरीत परिसर का उपयोग करता है, तो मकान मालिक रेंट कंट्रोलर के माध्यम से बेदखली की कानूनी कार्यवाही कर सकता है. 


मकान मालिक को दिन के समय पूर्व सूचना देकर परिसर के निरीक्षण का अधिकार होगा, वहीं आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित नोटिस अवधि का पालन कर संपत्ति वापस ली जा सकेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

3 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

3 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

4 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP