शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: महासमुंद में मिली हीरों की नई खदान

C

CG Khabar

23 जून 2026, 07:31 AM 3 मिनट में पढ़ें 10

हीरा
हीरा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र में एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी हाथ लगी है. राज्य के महासमुंद जिले में शुरुआती खोज के दौरान पांच कच्चे हीरे मिले हैं, जिनका कुल वजन 1.22 कैरेट है. भूवैज्ञानिकों के अनुसार, यह खोज बेहद महत्वपूर्ण है और इससे देश में एक नए और बड़े डायमंड बेल्ट मिलने की मजबूत संभावना पैदा हो गई है. यह खोज रायपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर सराईपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हुई है.


इस बड़ी सफलता की आधिकारिक पुष्टि एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (NMDC-CMDC Limited) ने की है, जो राष्ट्रीय खनिज विकास निगम और छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम का एक प्रमुख संयुक्त उद्यम (Joint Venture) है. अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र से निकाले गए 200 टन मलबे और कच्चे माल की प्रोसेसिंग के बाद ये पांच हीरे बरामद किए गए हैं. 

विज्ञापन


इस खोज के लिए इलाके में गहन सर्वेक्षण और करीब 500 मीटर की खोजपूर्ण ड्रिलिंग की गई थी, जिसके बाद इस सामग्री को जांच के लिए मध्य प्रदेश के पन्ना में स्थित एनएमडीसी के विशेष डायमंड प्रोसेसिंग प्लांट भेजा गया था.


चूंकि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में इन बहुमूल्य रत्नों को सुरक्षित रखने के लिए कोई स्थानीय समर्पित कड़ा सुरक्षा घेरा उपलब्ध नहीं था, इसलिए इन सभी पांच हीरों को फिलहाल पन्ना में एनएमडीसी के अत्यधिक सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखवाया गया है.


बरामद किए गए हीरों में दो हीरे 'जेम-क्वालिटी' के हैं, जो बेहद पारदर्शी और सफेद रंग के हैं. इनका वजन क्रमशः 0.19 और 0.06 कैरेट है. ये हीरे अपनी चमक के कारण आभूषण बाजार के लिए बेहद कीमती माने जा रहे हैं. 


वहीं, शेष तीन हीरे औद्योगिक श्रेणी के हैं, जिनका उपयोग भारी उद्योगों में काटने वाले उपकरणों के लिए किया जाता है. इनमें एक पीले रंग का (0.32 कैरेट) और दो भूरे रंग के (0.59 और 0.06 कैरेट) हीरे शामिल हैं.


इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "महासमुंद में हीरों का मिलना छत्तीसगढ़ के लिए एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है. यह खोज हमारे राज्य की समृद्ध खनिज संपदा को रेखांकित करती है और आने वाले समय में विकास, निवेश तथा रोजगार के नए दरवाजे खोलेगी."


खनन विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती दौर में ही रत्न-गुणवत्ता वाले हीरों का मिलना इस बात का पुख्ता संकेत है कि महासमुंद की जमीन के नीचे हीरों का एक विशाल भंडार छिपा हो सकता है. 


यह खोज भारत के लिए आर्थिक रूप से गेम-चेंजर साबित हो सकती है, क्योंकि भारत दुनिया में हीरों की कटिंग और पॉलिशिंग का सबसे बड़ा केंद्र होने के बावजूद कच्चे हीरों के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर है. 


अगर आगे की खुदाई में यह व्यावसायिक रूप से व्यवहार्य साबित होता है, तो छत्तीसगढ़ देश का एक बड़ा माइनिंग हब बनकर उभरेगा, जिससे राज्य में भारी बुनियादी ढांचा निवेश आएगा और हजारों स्थानीय रोजगार पैदा होंगे. आगे की कार्रवाई के लिए एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड ने राज्य सरकार से दिशा-निर्देश मांगे हैं. File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

2 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP