गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: इनामी महिला नक्सली उर्मिला ने किया सरेंडर

C

CG Khabar

25 अप्रै. 2026, 03:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

नक्सली
नक्सली

रायपुर । संवाददाता: नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले से एक बड़ी सफलता सामने आई है. जिला अब पूरी तरह से नक्सल मुक्त घोषित हो गया है, जिसकी पुष्टि एक इनामी महिला नक्सली के आत्मसमर्पण के बाद हुई. एक लाख रुपये की इनामी नक्सली टेटकी उर्फ उर्मिला गावढ़े ने हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है.


एसपी यशपाल सिंह ने इस कामयाबी की जानकारी देते हुए बताया कि मुंजाल गांव की रहने वाली उर्मिला कभी राव घाट एरिया कमेटी में सक्रिय थी. शासन की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के कारण उसने आत्मसमर्पण किया. 

विज्ञापन


जिले के युवाओं को नक्सलवाद के चंगुल से बचाने और उन्हें रोजगार व शिक्षा से जोड़ने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 'ऑपरेशन प्रयास' चलाया जा रहा है, जिसका सकारात्मक असर अब धरातल पर दिखने लगा है.


आत्मसमर्पण करने वाली उर्मिला ने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि वह 2010 में इस संगठन से जुड़ी थी. 


शुरुआत में वह सांस्कृतिक दल में शामिल थी और बाद में उसे बारह बोर की बंदूक देकर मिलिट्री ट्रेनिंग भी दी गई. उसने बताया कि संगठन के भीतर लगातार साथियों की मौत और खराब सेहत की वजह से वह टूट चुकी थी. अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उसने आखिरकार हिंसा का साथ छोड़ने का फैसला किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

3 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

4 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

4 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

5 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

15 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP