बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के नक्सली सुखराम मरकाम ने ओडिशा में सरेंडर किया

C

CG Khabar

04 फ़र. 2026, 02:15 PM 1 मिनट में पढ़ें 13

नक्सली सरेंडर
नक्सली सरेंडर

मलकानगिरी । डेस्क: ओडिशा के मलकानगिरी जिले में छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ माओवादी नेता सुखराम मरकाम ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. इसे क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. माओवादी संगठन में एरिया कमेटी मेंबर के रूप में सक्रिय मरकाम ने सालों तक उग्रवादी गतिविधियों में शामिल रहने के बाद अंततः मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया.


आत्मसमर्पण के दौरान मरकाम ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पुलिस को सौंपे. इसमें एक एसएलआर राइफल, 7.62 एमएम के 12 जिंदा कारतूस, 2-2 किलो के दो आईईडी, 10 मीटर कार्डेक्स वायर और बड़ी मात्रा में माओवादी साहित्य व सामग्री शामिल है. 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुखराम मरकाम साल 2010 से ही संगठन से जुड़ा था और ओडिशा के मलकानगिरी सहित पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कई हिंसक वारदातों में उसकी सक्रिय भूमिका रही थी.


अधिकारियों ने इस आत्मसमर्पण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

5 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

6 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

3 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

3 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP