एनकाउंटर में नक्सली कमांडर गणेश उईके मारा गया
सुकमा । संवाददाता: एक करोड़ के ईनामी नक्सली कमांडर गणेश उईके एनकाउंटर में मारा गया है. बताया जा रहा है कि वह नक्सली संगठन में सेन्ट्रल कमेटी मेंबर के पद पर था.
इस एनकाउंटर में कुल 4 नक्सली मारे गये हैं जिनमें 2 महिला नक्सली भी शामिल हैं.
उड़ीसा के स्पेशल फोर्स SOG और सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने एक एनकाउंटर में इन्हें मार गिराया है.
ओडिशा के कंधमाल जिले और गंजम जिले के बॉर्डर में स्थित राम्पा के जंगल में गणेश उईके मारा गया है.
गणेश उईके पिछले 4 दशकों से माओवादी संगठन में था सक्रिय था वह तेलंगाना राज्य के नलगोंडा का रहने वाला था.
गणेश उईके झीरम हमले का मास्टरमाइंड होने के साथ ही कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा है.
वह पिछले तीन सालों से उड़ीसा के कंधमाल के एरिया में सक्रिय था.
संगठन में गणेश उईके उर्फ पी. हनुमंता के नाम से जाना जाता था.
चारों नक्सलियों के शव को जवानों ने बरामद कर लिया है.
ओडिशा पुलिस के DIG अखिलेश्वर सिंह ने इसकी पुष्टि की है.