बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

ममता राज में महिलायें सुरक्षित नहीं- अरुण साव

C

CG Khabar

02 जुल. 2025, 12:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

अरुण साव
अरुण साव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि ममता राज में महिलायें सुरक्षित नहीं हैं. अरुण साव ने कहा है कि ममता बनर्जी राज्य संभाल नहीं पा रही हैं. उनकी सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अत्याचार तथा अनाचार हो रहा है.


उन्होंने कहा है कि टीएमसी के नेताओं के बयानों से यह बार-बार उजागर होता है कि महिलाओं के प्रति उनके मन में कितनी संवेदना है. मातायें-बहने सुरक्षित नहीं हैं. वो महिलाओं के जान-माल की रक्षा नहीं कर पा रही हैं.

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोलकाता में लॉ कॉलेज की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी टीएमसी के छात्र परिषद का सदस्य बताया जा रहा है.


मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुये कोलकाता के पुलिस आयुक्त से तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी. आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने पुलिस आयुक्त को भेजे पत्र में इस घटना पर चिंता जताते हुए इसकी गंभीरता से जांच की मांग की है. साथ ही छात्रा को हरसंभव मदद देने का निर्देश दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP