सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: 21 सितंबर से OPD ठप्प करेंगे MBBS इंटर्न, 23 से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद

C

CG Khabar

18 सित. 2026, 03:38 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. मांगों पर अमल न होने से नाराज डॉक्टरों ने 21 सितंबर से राज्यभर के अस्पतालों में ओपीडी (OPD) सेवाओं के बहिष्कार का ऐलान किया है.


 इंटर्न चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 23 सितंबर से आपातकालीन सेवाएं भी पूरी तरह से रोक दी जाएंगी. इस संबंध में डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंप दिया है.

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले 19 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद डॉक्टरों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था. 


उस दौरान मीडिया रिपोर्टों में 1 सितंबर से स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह किए जाने की बात सामने आई थी और स्वास्थ्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर भी इसका संदेश दिया था. 


हालांकि, सरकार की ओर से आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, जिससे प्रदेशभर के डॉक्टरों में भारी असंतोष है.


जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि वे लंबे समय से स्टाइपेंड और वेतन में संशोधन सहित चिकित्सा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं. पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन करने पर उन्हें केवल आश्वासन ही मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. 


अब डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि बिना ठोस आदेश के वे पीछे हटने वाले नहीं हैं, जिससे आगामी दिनों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

3 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

20 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP