रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

महासमुंद: CHC में वैक्सीन लगने के बाद 5 वर्षीय मासूम की मौत

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 02:19 PM 2 मिनट में पढ़ें 9

 Vaccine
Vaccine

महासमुंद । डेस्क: महासमुंद जिले के बागबाहरा में एक पांच वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर डीपीटी (DPT) का टीका लगने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई. खल्लारी थाने में तैनात आरक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि वे अपने बेटे को 16 मार्च की सुबह करीब 11:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए थे, जहाँ उसे टीका लगाया गया. 


घर लौटने के बाद दोपहर के भोजन के बाद बच्चे को बुखार आया, जिसके लिए उसे दवा दी गई. शाम करीब 5 बजे जब बच्चा सोकर नहीं उठा, तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिता ने टीके की 'ओवरडोज' का संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन


इस घटना के बाद ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. बी.एस. बढ़ई ने कहा कि बच्चे को निगरानी के बाद घर भेजा गया था और मौत के सटीक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा. 

वहीं, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विधायक का दावा है कि जिस वैक्सीन की शीशी (Vial) से बच्चे को टीका लगाया गया, उसे नियमों के विरुद्ध 14 मार्च को ही खोल दिया गया था. 


उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग फिलहाल इस संवेदनशील मामले की गहन छानबीन कर रहे हैं. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP