नागपुर से पकड़ा गया लंबे समय से फरार ड्रग्स सप्लायर
रायपुर । संवाददाता: राजधानी की रायपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में महीनों से फरार चल रहे शातिर अपराधी चंदन ठाकुर को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर नागपुर में छिपा हुआ था और वहीं से अपना ड्रग्स नेटवर्क संचालित कर रहा था.
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 22 दिसंबर 2025 को अमलीडीह स्थित एक फ्लैट में हुई छापेमारी से जुड़ी है. उस समय पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और नगदी बरामद की थी, लेकिन चंदन ठाकुर गिरफ्तारी से बचने में सफल रहा था.
सटीक सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित कर नागपुर भेजी, जहाँ दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया.
पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि आरोपी का नेटवर्क केवल रायपुर तक ही सीमित नहीं था, बल्कि वह छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों और पड़ोसी राज्यों में भी नशे की खेप पहुँचाता था.
पुलिस अब चंदन के बयानों के आधार पर इस संगठित सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है. फिलहाल आरोपी को रायपुर लाकर न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि मामले में फरार एक अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही हैयर