सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

'Thanks for the gift'- भूपेश बघेल

C

CG Khabar

18 जुल. 2025, 08:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को राज्य में कथित तौर पर बहु-करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई उसी दिन हुई, जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता के भिलाई स्थित आवास पर तलाशी अभियान चलाया.


गिरफ्तारी के बाद, भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिये इसकी पुष्टि करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके बेटे के लिये "जन्मदिन का तोहफा" देने के लिए "धन्यवाद" दिया. उन्होंने लिखा, "मोदी और शाह द्वारा दिये जाने वाले जन्मदिन के तोहफों का कोई दूसरा लोकतंत्र में मुकाबला नहीं कर सकता. मेरे जन्मदिन पर दोनों सम्मानित नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी."

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "और अब, मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर, प्रवर्तन निदेशालय की टीम मेरे घर पर छापेमारी कर रही है. इन तोहफों के लये धन्यवाद. मैं इन्हें जीवन भर याद रखूंगा."


छापेमारी के बाद, भूपेश बघेल के कार्यालय ने X पर पोस्ट किया, "ईडी पहुंची है. आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है. आज तमनार में अडानी के लिए पेड़ काटे जाने का मुद्दा उठाया जाना था. 'साहब' ने भिलाई स्थित आवास पर ईडी भेजी है."


मामले का विवरण


जांच एजेंसी का आरोप है कि सरकारी अधिकारियों, राजनेताओं और शराब कारोबारियों के एक गठजोड़ ने 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में शराब बिक्री से लगभग 2,161 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की. 


इस कथित घोटाले में शराब आपूर्ति श्रृंखला में हेरफेर शामिल था, जिसमें गठजोड़ ने सरकारी दुकानों के माध्यम से शराब की बिक्री और वितरण को नियंत्रित किया.


बिक्री का एक हिस्सा आधिकारिक लेखा-जोखा में दर्ज नहीं किया गया था, और आपूर्तिकर्ताओं से कथित तौर पर रिश्वत लेकर इसे अवैध रूप से बेचने की अनुमति दी गई थी.


यह जांच आयकर विभाग की एक पूर्व रिपोर्ट पर आधारित है, जिसमें राज्य के शराब व्यापार में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था.


इससे पहले, ईडी ने इस मामले में कई प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और शराब कारोबारी अनवर ढेबर, जो रायपुर के महापौर के भाई हैं, शामिल हैं.


एजेंसी ने छत्तीसगढ़ की पूर्व कांग्रेस सरकार से जुड़े राजनेताओं और नौकरशाहों के ठिकानों पर भी कई छापेमारी की हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

6 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

6 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

23 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

23 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP