मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: महिला ने की आत्महत्या

C

CG Khabar

31 जुल. 2025, 12:37 PM 1 मिनट में पढ़ें 20

आत्महत्या
आत्महत्या

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला ने ट्रेलर के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है. मामला कोरबा के पाली-दीपका मुख्य मार्ग का है.


मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति की पहले ही मृ्त्यु हो चुकी थी. वह अपने मायके में रहा करती थी. 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर परेशान रहा करती थी.


महिला का नाम कला बाई 40 वर्ष था. बुधवार सुबह वह बैंक से पैसा निकालने आई हुई थी. लौटते समय वह सामने से आ रही ट्रेलर के सामने कूद गई. घटना से डरकर ट्रेलर का चालक फरार हो गया है.


पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP