गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

14 फ़र. 2026, 07:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

ट्रक घर में घुसा
ट्रक घर में घुसा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार की शाम हरदी बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुड़ापार बाजार पारा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कहर बरपाते हुए एक घर में घुस गया. जानकारी के अनुसार, बलौदा की दिशा से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ते हुए भोलाराम सूर्यवंशी के घर में जा घुसा. इस दौरान आंगन में बर्तन साफ कर रही 25 वर्षीय शशि बाई सूर्यवंशी वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.


हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर सीधे घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर तक जा पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन गलत दिशा से बेहद तेज गति में आ रहा था. मृतका शशि बाई गर्भवती थी और अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है. 

विज्ञापन


घटना के वक्त बच्चे आंगन में ही खेल रहे थे, जिन्हें समय रहते घर के भीतर भेज दिया गया, वरना हताहतों की संख्या बढ़ सकती थी. वारदात के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इस हृदयविदारक घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया है, जिससे मार्ग के दोनों ओर भारी वाहनों का जमावड़ा लग गया है.


स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूर्व सरपंच ने क्षेत्र में भारी वाहनों के बढ़ते दबाव पर चिंता जताई है. प्रदर्शनकारी ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित परिवार को तत्काल उचित मुआवजा और घर के नुकसान की भरपाई की जाए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हरदी बाजार, दीपका और कुसमुंडा थाने की पुलिस टीम के साथ तहसीलदार मौके पर तैनात हैं. प्रशासन द्वारा आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने और यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

15 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

37 मिनट पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

5 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

6 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP