शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा के नाइट क्लब, हंगामा

कोरबा, नाइट क्लब, हंगामा, युवती का नशे में ड्रामा

C

CG Khabar

08 जुल. 2025, 06:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

नाइट क्लब
नाइट क्लब

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में ट्रांसपोर्ट नगर के पॉम मॉल में स्थित वन नाइट क्लब के बाहर दो गुटों के बीच हुई झड़प ने सुर्खियां बटोर ली हैं. यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां देर रात दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और मारपीट की खबरें सामने आई हैं.


जानकारी के मुताबिक, सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर में स्थित इस पब में दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष क्लब के बाहर सड़क पर आ गए और एक-दूसरे पर हाथापाई शुरू कर दी. इस दौरान एक वाहन में भी तोड़फोड़ की गई. नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा मचाया और पुलिस के साथ तीखी बहस की. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच सड़क पर हाई-प्रोफाइल तमाशा देखने को मिला. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों गुट एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुये आपस में भिड़ते रहे.


वन नाइट क्लब पहले भी विवादों में रहा है. पहले भी कई बार पब में मारपीट और हंगामे की शिकायतें सीएसईबी चौकी में दर्ज की जा चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.


पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को थाने में शिकायत दर्ज करने को कहा है. हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाये जायेंगे. स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि वन नाइट क्लब पर कड़ी निगरानी रखी जाये ताकि नशे और हंगामे की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बिरसा मुंडा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ बिरसा मुंडा जयंती: 'आदिवासी' बनाम 'जनजातीय' को लेकर भिड़े भाजपा और कांग्रेस

3 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ विधानसभा- शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा, UCC पर टिकी रहेंगी निगाहें

21 मिनट पहले

विष्णुदेव साय- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों को कम उपज होने पर भी प्रति एकड़ मिलेंगे ₹13,839

31 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: वैनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, अफवाह निकली धमकी

46 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

58 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP