गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: नेशनल हाईवे पर दो कारों में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत, 5 घायल

C

CG Khabar

13 फ़र. 2026, 06:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

कार एक्सीडेंट
कार एक्सीडेंट

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर गुरुवार की आधी रात झरना मोड़ के समीप रात लगभग 12 बजे दो कारें आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और इस दुर्घटना में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 


वहीं, पांच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, मारुति कार में सवार चार लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. दूसरी कार में सवार तीनों व्यक्तियों को भी चोटें आई हैं. 


बताया जा रहा है कि दोनों ही वाहनों में सवार लोग कोरबी क्षेत्र के निवासी हैं, जिनमें से एक परिवार शर्मा कोरबी गांव का रहने वाला है. हादसे के वक्त कारों के एयरबैग खुल जाने से सामने बैठे कुछ लोगों की जान बच गई.


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस और 112 को सूचित किया. मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. 


सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

एक घंटा पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

एक घंटा पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

17 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

17 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

22 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP