शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: टायर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2026, 02:26 AM 2 मिनट में पढ़ें 8

टायर गोदाम में आग-कोरबा
टायर गोदाम में आग-कोरबा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा-कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित एक टायर गोदाम में रविवार दोपहर भीषण आग लग गई. तरुण पीयूष दुकान के पास स्थित इस गोदाम में लगी आग इतनी भयावह थी कि आसमान में काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता था. 


इस अग्निकांड में गोदाम संचालक को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है.

विज्ञापन


हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम के ठीक सामने लगे एक बिजली ट्रांसफार्मर से अचानक निकली चिंगारी टायरों के ढेर पर जा गिरी, जिसके बाद लपटों ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया. 


आग की खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी गई.


स्थानीय निवासियों ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया. बताया जा रहा है कि गोदाम के पास ही एक ट्रेलर वाहन खड़ा था, जिस पर आग की लपटें पहुंचने ही वाली थीं, लेकिन लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटा दिया. 


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक गोदाम में रखा कीमती सामान जलकर राख हो चुका था.


इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर काफी समय से जर्जर स्थिति में था और ओवरलोड के कारण अक्सर उसमें समस्या आती थी. 


लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर बिजली उपकरणों को तुरंत बदला जाए ताकि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

24 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

50 मिनट पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

54 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

17 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP