कोरबा : 108 स्कूलों के लिये 17 करोड़ स्वीकृत
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोरबा जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लि. जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) के तहत 108 स्कूलों के लिए 17 करोड़ 08 लाख 94 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है.
जिला कलेक्टर अजीत वसंत ने प्रथम चरण में सभी विकासखंडों के लिये भवन निर्माण स्वीकृत किया. विभिन्न विभागों को कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं.
पुराने और जर्जर भवनों को हटाकर आधुनिक और सुरक्षित स्कूल भवनों का निर्माण होगा, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा.
क्षेत्रीय कवरेज
पाली, पोड़ी उपरोड़ा, कटघोरा, करतला, कोरबा और बांकीमोंगरा नगरीय क्षेत्र के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में निर्माण कार्य शामिल.
वित्तीय आवंटन
प्राथमिक विद्यालय: 15 लाख से 15.65 लाख रुपये प्रति भवन.
माध्यमिक विद्यालय: 15.85 लाख से 16.60 लाख रुपये प्रति भवन.
बांकीमोंगरा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 2 कक्ष और शौचालय निर्माण के लिये 18.32 लाख रुपए प्रति संस्थान.
विकासखंड-वार विवरण
पाली: चोढ़ा, पोटापानी, भण्डारखोल आदि ग्राम पंचायतों में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के लिये 15-16.60 लाख की स्वीकृति.
पोड़ी उपरोड़ा: खिरटी, परला, मेरई आदि में 15-16.60 लाख की राशि से प्राथमिक और माध्यमिक भवनों का निर्माण.
कटघोरा: बाता, खैरभौना, बिरदा आदि में 15-16.60 लाख की स्वीकृति.
करतला: तुमान, बीरतराई, खरवानी आदि में 15.65-16.60 लाख की राशि स्वीकृत.
कोरबा: तौलीपाली, बासीन, चाकामार आदि में 15-16.60 लाख की स्वीकृति.
बांकीमोंगरा: उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 18.32 लाख प्रति भवन.