सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश

C

CG Khabar

18 जुल. 2025, 09:16 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

टाप इन टाउन होटल
टाप इन टाउन होटल

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. शहर के टॉप इन टाउन होटल में एक 24 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है. यह घटना बीती रात करीब 2 बजे हुई, जब होटल का सफाईकर्मी राजा खड़िया (35) ने रूम नंबर 122 में घुसकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने की कोशिश की.


मिली जानकारी के अनुसार, सक्ति जिले से चार महिला डॉक्टर 10 जुलाई से कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज में 15 दिन की प्रशिक्षण के लिए आई थीं.

विज्ञापन


ये डॉक्टर टॉप इन टाउन होटल में ठहरी थीं. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दो डॉक्टर वापस लौट गईं, जबकि दो अन्य अलग-अलग कमरों में रुकी थीं. पीड़ित महिला डॉक्टर रूम नंबर 122 में अकेले ठहरी थीं.


रात के समय सफाईकर्मी राजा खड़िया ने खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश किया और महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता के शोर मचाने और विरोध के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. होटल के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर ली गई. 


पुलिस ने राजा खड़िया को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.


यह घटना कोरबा के एसपी कार्यालय के ठीक सामने स्थित होटल में हुई, जिसके कारण पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. 


पीड़ित महिला डॉक्टर इस घटना से गहरे सदमे में हैं. जिला स्वास्थ्य अधिकारी और अन्य कर्मचारी तुरंत होटल पहुंचे और पीड़िता से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और चिंता का माहौल है.


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. यह घटना होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है, जिसके लिये होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

4 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

4 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

21 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

21 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP