शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 12वीं की हिंदी परीक्षा रद्द, अब 10 अप्रैल को होगी परीक्षा

C

CG Khabar

24 मार्च 2026, 04:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

परीक्षा
परीक्षा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 14 मार्च को संपन्न हुई कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा को आधिकारिक तौर पर निरस्त कर दिया है. सोमवार को जारी किए गए एक विभागीय आदेश के अनुसार, अब प्रदेश भर के परीक्षार्थियों को इस विषय के लिए दोबारा परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए 10 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है.


शिक्षा मंडल के सचिव ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के 'सेट बी' के वायरल होने और लीक की पुष्टि के बाद लिया गया है. 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 मार्च की परीक्षा के ठीक बाद, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पेपर लीक होने के दावे किए गए थे. 


विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और सिटी कोतवाली में एफआईआर (FIR) भी दर्ज की गई थी, जिसकी जांच के आधार पर परीक्षा समिति ने निरस्तीकरण का कड़ा कदम उठाया है.


इस फैसले का सबसे सीधा असर छात्रों पर पड़ा है. 


अकेले कोरबा जिले के 9,516 छात्र-छात्राओं सहित प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को अब तपती गर्मी में एक बार फिर से परीक्षा की तैयारी में जुटना होगा. 


पेपर लीक की इस घटना ने जहां एक ओर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं दूसरी ओर मेहनत करने वाले छात्रों की मानसिक चिंता और पढ़ाई का बोझ बढ़ा दिया है. अब सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों को 10 अप्रैल को नए सिरे से परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

4 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP