गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: कोरबा में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या

C

CG Khabar

23 दिस. 2025, 10:07 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

अक्षय गर्ग
अक्षय गर्ग

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहाँ कटघोरा क्षेत्र के केशला गांव में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय भाजपा नेता और निर्माण ठेकेदार अक्षय गर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी. 


पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 10 बजे उस समय हुई जब अक्षय गर्ग एक सड़क निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे थे.

विज्ञापन


कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि काले रंग की कार में सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने गर्ग पर धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया. 


हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अक्षय गर्ग कटघोरा जनपद पंचायत के सदस्य भी थे.


इस घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त हो गया है. स्थिति को देखते हुए अस्पताल और प्रभावित क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. 

फिलहाल पुलिस ने जिले भर में नाकेबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है. हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

एक घंटा पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

10 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP