मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: नहर में कूदा 9 साल का मासूम, तेज बहाव में बहकर हुई मौत

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 03:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

रोशन कंवर
रोशन कंवर

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव के जंगलपारा मोहल्ला में रविवार दोपहर करीब 9 वर्षीय बच्चे रोशन कंवर की नहर में डूबने से मौत हो गई.


रोशन कंवर मूल रूप से कोथारी कचोरा का रहने वाला था, जहां उसके पिता विष्णु कंवर मजदूरी के साथ-साथ खेती-बाड़ी का काम करते हैं. कुछ दिन पहले वह अपनी नानी और मामी के पास तरदा आया हुआ था. रविवार को दोपहर के समय वह अपनी मामी और नानी के साथ नहर में नहाने पहुंचा.

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नहाते वक्त रोशन ने आत्मविश्वास से कहा कि उसे तैरना अच्छे से आता है. इसके बाद वह अचानक तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी. 


पानी का जोरदार प्रवाह इतना तेज था कि वह पल भर में बहने लगा. आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की भरसक कोशिश करते रहे, मगर सफल नहीं हो पाए और बच्चा नजरों से ओझल हो गया.


घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया. करीब तीन घंटे की लगातार तलाश के बाद जांजगीर जिले के पंतोरा इलाके के आसपास रोशन का शव बरामद हुआ. 


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं.


उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक के परिवारजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

7 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

7 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP