शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोण्डागांव: वेस्ट मटेरियल से नाराज ग्रामीणों का मक्का प्लांट पर हमला

C

CG Khabar

13 फ़र. 2026, 08:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

कोंडागांव
कोंडागांव

कोंडागांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के कोकोड़ी गांव स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट में गुरुवार देर शाम ग्रामीण किसानों ने जमकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि प्लांट से निकलने वाला वेस्ट मटेरियल किसानों के खेतों में छोड़ा जा रहा था, जिससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं. लंबे समय से शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आक्रोशित ग्रामीण प्लांट परिसर में घुस गए और मशीनों व कार्यालय में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया. परिसर में खड़े कार, ट्रैक्टर सहित कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं.

विज्ञापन


मौके पर एसपी और एसडीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं. क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पुलिस ने एहतियातन प्लांट के मुख्य गेट पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है. ग्रामीणों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की भी खबर है.


ग्रामीणों का कहना है कि पिछले छह महीनों से वे जिला प्रशासन और प्लांट प्रबंधन को ज्ञापन और लिखित आवेदन देकर वेस्ट मटेरियल खेतों में न छोड़ने की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. किसानों का आरोप है कि वेस्ट मटेरियल के कारण उनकी जमीन और फसलें बर्बाद हो रही हैं.


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन वेस्ट मटेरियल के निपटारे पर ठोस कदम नहीं उठाता, वे प्लांट के बाहर डटे रहेंगे. फिलहाल प्रशासन हालात को शांतिपूर्ण ढंग से संभालने की कोशिश में जुटा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

9 घंटे पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

एक दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

1 सप्ताह पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP