कोण्डागांव: 2 बाइकों की टक्कर में 2 की मौत
रायपुर । संवाददाता: कोण्डागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के उड़िदगांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. षण हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना उड़िदगांव-पीड़ापाल मार्ग पर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ.
हादसे की सूचना मिलते ही माकड़ी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
माकड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हुई, जबकि पीछे बैठे लोग घायल हुए हैं.
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ.
हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.