मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कार पुल से भिड़ी, दो महिलाओं की मौत

C

CG Khabar

18 जुल. 2025, 01:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

रोड एक्सीडेंट
रोड एक्सीडेंट

कोंडागांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई. यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार सारबेड़ा गाँव के पास एक पुल से टकरा गई. 


बताया जा रहा है कि कार चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई, जिसमें चालक घायल हो गया, लेकिन एयरबैग खुलने और सीट बेल्ट के कारण उसकी जान बच गई.

विज्ञापन


मृतकों की पहचान कोंडागांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी और शर्मिला सरकार के रूप में हुई है. शर्मिला सरकार नगर पालिका परिषद, कोंडागांव में कर्मचारी थीं. जानकारी के अनुसार, तीन लोग दो महिलाएं और एक युवक रायपुर से कोंडागांव की ओर कार से आ रहे थे. रास्ते में चालक, जो शर्मिला सरकार का बेटा था, को नींद की झपकी आ गई, जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर पुल से जा टकराई.


हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक को गंभीर चोटें आईं. 


स्थानीय लोगों की सूचना पर फरसगांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), फरसगांव में भर्ती कराया. 


मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया. इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस ने स्थिति को शीघ्र नियंत्रित कर लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

5 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

5 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

6 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP