शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

केदार कश्यप ने दीपक बैज से पूछे 7 सवाल

C

CG Khabar

14 जुल. 2025, 10:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

केदार कश्यप
केदार कश्यप

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अध्यक्ष मोहन मरकाम पर आदिवासी हितों को लेकर तीखा हमला बोला है. यह हमला तब हुआ, जब हाल ही में कांग्रेस के आदिवासी नेताओं ने राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की. कश्यप ने इस मुलाकात पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बैज और मरकाम ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के हितों की बात उठाई या सिर्फ गांधी परिवार की चाटुकारिता की.


कश्यप ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल की सरकार में आदिवासियों के साथ छल किया गया, लेकिन बैज और मरकाम चुप रहे. उन्होंने कहा कि मरकाम को कोंडागांव के डीएमएफ फंड पर सवाल उठाने की कीमत अध्यक्ष पद गंवाकर चुकानी पड़ी, वहीं बैज हाल की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में भी 'मौनी बाबा' बने रहे.

विज्ञापन


कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का आदिवासियों के कल्याण से कोई लेना-देना नहीं है. राहुल गांधी की आदिवासी नेताओं से मुलाकात को उन्होंने महज दिखावा करार दिया.


केदार कश्यप के सात सवाल


*क्या बैज ने राहुल गांधी से पूछा कि भूपेश बघेल की सरकार में छत्तीसगढ़ से भेजे ये तीन राज्यसभा सांसदों में किसी आदिवासी को क्यों नहीं चुना गया?

*छत्तीसगढ़ के किसी आदिवासी को राज्यसभा की सीट क्यों नहीं दी गई? तीनों सीटें भूपेश बघेल ने किसके इशारे पर दीं?

*क्या बैज ने राहुल गांधी से यह पूछने की हिम्मत की या सिर्फ 'सर नमस्ते' करके लौट आये?

*यदि राहुल गांधी को आदिवासियों की इतनी चिंता थी, तो भूपेश सरकार के दौरान आदिवासियों पर हुए अन्याय पर वह चुप क्यों रहे?

*बस्तर और सरगुजा में धर्मांतरण के कारण उत्पन्न वर्ग संघर्ष के लिये भूपेश बघेल को जवाबदेह क्यों नहीं ठहराया गया?

*बस्तर में धर्मांतरण की गंभीर स्थिति को उजागर करने वाले कमिश्नर और सुकमा के एसपी के पत्रों पर भूपेश सरकार ने कार्रवाई क्यों नहीं की?

*भूपेश सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के हितों और चरणपादुका वितरण पर रोक क्यों लगाई? तब बैज और मरकाम ने चुप्पी क्यों साधी?


कश्यप ने तंज कसते हुए कहा कि जब बैज और मरकाम भूपेश सरकार के समय आदिवासी हितों की बात नहीं कर पाए, तो अब राहुल गांधी के सामने उनकी जुबान खुलने की उम्मीद करना बेमानी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP