सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

C

CG Khabar

23 मार्च 2026, 01:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

आरोपी गिरफ्तार-कांकेर
आरोपी गिरफ्तार-कांकेर

कांकेर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अंतागढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कर्नाटक से धर दबोचा है. पकड़े गए युवक पर आरोप है कि उसने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया. 


आरोपी की पहचान 23 वर्षीय मनसाय पुड़ो उर्फ समीर के रूप में हुई है, जो बड़गांव थाना क्षेत्र के मंगहुर का निवासी है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह मामला 22 जनवरी को तब प्रकाश में आया जब पीड़ित पक्ष ने अंतागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में बताया गया कि आरोपी उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. 


मामला दर्ज होते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाई और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की लोकेशन कर्नाटक में ट्रैक की. पुलिस की एक विशेष टीम को तुरंत कर्नाटक रवाना किया गया, जहां से आरोपी को हिरासत में लेकर किशोरी को सकुशल बरामद किया गया.


पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाली बात सामने आई कि आरोपी ने नाबालिग को डराने की कोशिश भी की थी. उसने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि वह पकड़ी जाती है, तो वह पुलिस के सामने उसका नहीं बल्कि किसी अन्य युवक का नाम ले, ताकि वह खुद बच सके. 


हालांकि, नाबालिग ने आरोपी के इस दबाव के आगे झुकने से इनकार कर दिया. आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया. अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

2 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

2 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP