सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

झीरम नरसंहार: सरेंडर कर चुके कमांडर चैतू से खुलेंगे बड़े राज- तुलिका कर्मा

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 05:15 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

नक्सली
नक्सली

दंतेवाड़ा । संवाददाता: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि पार्टी के लोग ही झीरम घटना में शामिल थे. इस बयान के बाद बुधवार जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने पत्रवार्ता आयोजित कर भाजपा पर जमकर हमला बोला. तुलिका कर्मा ने कहा कि भाजपा शहीद परिवारों का मजाक उड़ाना छोड़ दें. हम शहीद परिवार से आते हैं हमारे पिता महेंद्र कर्मा ने बस्तर के लिए अपने प्राण न्यौच्छावर कर दिए. उनके बलिदान का सम्मान करना छोड़ भाजपा उल्टा मजाक उड़ा रही है.


झीरम की घटना जब हुई 2013 में तब राज्य में भाजपा की सरकार थी. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह थे. उन्होंने जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की. कांग्रेस के नेताओं को परिर्वतन यात्रा में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गई जिसके कारण इतनी बड़ी घटना को नक्सलियों बड़ी आसानी से अंजाम दिया.

विज्ञापन


तुलिका ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने तात्कालीन मुख्यमंत्री से सवाल करें. भाजपा घटना के बाद से ही यही चाहती रही कि झीरम का सच कभी बाहर ना आए इस कारण उन्होंने हमेशा इस मामले में कोई तत्परता नहीं दिखाई. मेरी मां दो बार विधायक रही. विधानसभा में न्याय के लिए गुहार लगाती रहीं पर उनका सुनने वाला कोई नहीं है. हमारी तरह कई परिवार हैं जिन्होंने झीरम हमले में अपनों को खोया है जो आज भी न्याय और सच जानने आस लगाए बैठे हैं उन सभी का भाजपा ने मजाक उड़ाया है.


जिला पंचायत सदस्य ने आगे कहा कि अभी कुछ दिनों पहले नक्सली चैतू ने आत्मसमर्पण किया. झीरम की घटना जब हुई चैतू ही दरभा डिवीजन का कमांडर था. आज पुलिस चैतू से क्यों नहीं पूछती झीरम में किसका हाथ था या किसने कहने पर इतने बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. सरकार झीरम के राज को कभी खुलने नहीं देना चाहती इस कारण चैतू के मुख्य धारा में लौटने के बाद भी उससे कोई पूछताछ नहीं कर रही है.


तुलिका ने कहा कि चैतू के बयान से भाजपा के कई चेहरे बेनकाब होंगे. इस कारण वह झीरम मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. भाजपा अगर शहीद के परिवारों को न्याय नहीं दिला सकता तो उनका मजाक उड़ाने का भी उन्हें कोई हक नहीं है. पत्रवार्ता के दौरान महिला शहरअध्यक्ष इंदिरा शर्मा, महामंत्री मनीष भट्टाचार्य, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गणेश दुर्गा मौजूद थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP