शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: ओडिशा से बिहार जा रही कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद

C

CG Khabar

27 फ़र. 2026, 12:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

गिरफ्तार
गिरफ्तार

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. तपकरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम लावाकेरा स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर गुरुवार तड़के पुलिस ने घेराबंदी कर एक हुंडई वेरना कार से करीब 65 किलो अवैध गांजा जब्त किया. 


बरामद किए गए मादक पदार्थ की बाजार मूल्य लगभग 5 लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही है. इस मामले में पुलिस ने बिहार निवासी एक युवक को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे जब पुलिस की टीम नियमित रूप से वाहनों की सघन जांच कर रही थी, तभी ओडिशा की दिशा से आ रही दिल्ली पासिंग की एक संदिग्ध कार को रुकवाया गया. पुलिस को देख चालक सुमन कुमार हिमांशु घबराने लगा, जिसके बाद संदेह होने पर वाहन की पूरी तलाशी ली गई. 


जांच के दौरान कार की डिक्की में छिपाकर रखे गए दो बड़े बोरे मिले, जिन्हें खोलने पर गांजे के 65 पैकेट बरामद हुए. पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से बिहार के सिवान जिले का रहने वाला है और ओडिशा से खेप लेकर अपने गृह राज्य जा रहा था. 


फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे और कौन-कौन से बड़े चेहरे शामिल हैं. इस पूरी कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रामजी साय सहित अन्य पुलिस कर्मियों की विशेष भूमिका रही.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

22 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

34 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

51 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

एक घंटा पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP