शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर में 9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया रेप

C

CG Khabar

18 अप्रै. 2026, 01:40 AM 2 मिनट में पढ़ें 13

रेप
रेप

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तपकरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 16 वर्षीय किशोर ने 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. यह शर्मनाक वारदात 15 अप्रैल की रात उस वक्त हुई, जब दोनों पक्ष एक ही पारिवारिक जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. 


पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई थी. रात करीब 9 बजे जब बच्ची घर से बाहर निकली, तभी वहां मौजूद आरोपी किशोर उसे जबरन पास के एक खेत में ले गया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. 


जब बच्ची बदहवास और रोते हुए वापस लौटी, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. पूछने पर मासूम ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.


मामला संवेदनशील और आपसी रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण पहले सामाजिक स्तर पर विचार-विमर्श किया गया, जिसके तुरंत बाद परिजनों ने करडेगा पुलिस चौकी में मामला दर्ज कराया. 


पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5डी के तहत मामला पंजीकृत किया. मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद आरोपी को उसके घर से पकड़ लिया गया. पूछताछ में किशोर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

4 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

4 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

10 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

16 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

17 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP