सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: 13 वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाला 55 वर्षीय 'नाना' गिरफ्तार

C

CG Khabar

09 मार्च 2026, 05:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

रेप
रेप

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दुलदुला थाना क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 13 वर्षीय मानसिक रूप से अक्षम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. दिल दहला देने वाली बात यह है कि मासूम आरोपी को रिश्ते में 'नाना' कहकर पुकारती थी, लेकिन आरोपी ने इस पवित्र रिश्ते की मर्यादा को ताक पर रख दिया.


पुलिस के मुताबिक यह घटना 7 मार्च की है. पीड़िता अपनी बड़ी मां के साथ रहती है. 

विज्ञापन


शनिवार को जब उसकी बड़ी मां काम पर गई थी और बच्ची घर में अकेली थी, तभी 55 वर्षीय पड़ोसी ने उसकी बेबसी का फायदा उठाया. 


आरोपी उसे बहला-फुसलाकर पास ही स्थित एक गौशाला में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया. 


शाम को जब परिजनों को इस घिनौनी करतूत का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.


मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपी को दबोच लिया. 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने बताया कि पुलिस प्रशासन महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर बेहद सख्त है. 


आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. Symbolic Photo 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

3 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

20 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP