गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

जांजगीर-चांपा: मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर युवक ने दी जान

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 01:09 AM 1 मिनट में पढ़ें 10

चांपा रेलवे स्टेशन
चांपा रेलवे स्टेशन

जांजगीर-चांपा । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बीरगहनी गांव के नजदीक रेलवे पटरी पर रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक ने तेज रफ्तार मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान चांपा शहर के निवासी आनंद दास के रूप में हुई है.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के कानों में एयरबड्स लगे हुए थे और उसने बिना किसी पूर्व चेतावनी के ट्रेन की ओर छलांग लगा दी. मालगाड़ी की भयंकर चपेट में आने से उसका शरीर बुरी तरह से चूर-चूर हो गया. 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को सूचित किया.


मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने शव को पटरी से हटाया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 


पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है. जांचकर्ता मान रहे हैं कि जांच पूरी होने के बाद ही इस दुखद कदम के असली वजहों का पता चल पाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

14 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

14 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

19 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

एक दिन पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP