गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: कार में मिला CGMSC के एसडीओ का शव, इलाके में सनसनी

C

CG Khabar

14 फ़र. 2026, 01:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

शव
शव

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बोधघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंदिरा स्टेडियम के समीप खड़ी एक कार के भीतर एक व्यक्ति का बेजान शरीर बरामद हुआ. पुलिस की तत्परता से हुई शिनाख्त में मृतक की पहचान शोभा राम देहारी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बालोद जिले के रहने वाले थे और वर्तमान में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) के नियानार स्थित कार्यालय में एसडीओ (SDO) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. 


मृतक शहर की वृन्दावन कॉलोनी में निवास करते थे.

विज्ञापन


बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के अनुसार, स्थानीय सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार से शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार किया. 


शुरुआती जांच और चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक, शोभा राम को बीती मध्यरात्रि करीब 12 बजे तक कार के भीतर बैठे देखा गया था. पुलिस को आशंका है कि संभवतः अत्यधिक ठंड या स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से उनकी मृत्यु हुई होगी. 


हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और बालोद में रह रहे उनके परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि घटना के वक्त उनके साथ कोई और मौजूद था या नहीं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

5 मिनट पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

18 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

37 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

6 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

7 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP