शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर में बुजुर्ग पति ने पत्नी की हत्या के बाद लगाई फांसी

C

CG Khabar

04 फ़र. 2026, 05:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के दंतेश्वरी वार्ड में मंगलवार रात लंबे समय से चले आ रहे घरेलू विवाद ने दो लोगों की जिंदगियां ले ली. यहां 73 वर्षीय बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.


मृतकों की पहचान तारा सिंह (73 वर्ष) और उनकी पत्नी विजय कौर (70 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से आपसी विवाद चलता आ रहा था. परिवार के अन्य सदस्य बेटा, बहू और बेटी इसी मकान की ऊपरी मंज़िल में रहते थे.

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिस पर बेटा और बहू नीचे आकर मामला शांत कराकर वापस ऊपर चले गए. लेकिन देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच दोनों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया. 


विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर तारा सिंह ने घर में रखे मोटे लकड़ी के बंडे से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही विजय कौर की मौत हो गई.


घटना को अंजाम देने के बाद तारा सिंह ने भी घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


पुलिस परिवारजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच विवाद की असल वजह क्या थी. फिलहाल मामला जांच के अधीन है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

8 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

9 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

9 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

9 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP