गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ सिर्फ खनिजों का गोदाम नहीं, आदिवासियों का घर है- कांग्रेस

C

CG Khabar

28 सित. 2026, 02:05 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

सुखदेव भगत
सुखदेव भगत

रायपुर । संवाददाता: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर चौतरफा हमला बोला है. उन्होंने राज्य सरकार पर जल-जंगल-जमीन, रोजगार, कानून व्यवस्था और विकास के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया. रायपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सिर्फ खनिजों का एक गोदाम नहीं है, बल्कि यह आदिवासी समुदायों, उनकी संस्कृति और आजीविका की पावन भूमि है.


हसदेव अरण्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में खनन परियोजनाओं के लिए काटे जा रहे जंगलों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि ग्राम सभाओं के अधिकारों और उनकी सहमति की लगातार अनदेखी की जा रही है. खनन प्रभावित इलाकों में स्थानीय निवासियों को संसाधनों का उचित लाभ न मिलने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) फंड के उपयोग पर पारदर्शिता की मांग की. 

विज्ञापन


उन्होंने सरकार से पूछा कि प्रभावित गांवों में विकास कार्यों का कितना बजट जारी हुआ और कितना लंबित है.


इसके साथ ही उन्होंने पेसा (PESA) कानून और वन अधिकार अधिनियम (FRA) के कमजोर क्रियान्वयन को लेकर सरकार को घेरा. भगत ने मांग की कि सरकार वन अधिकारों के लंबित और खारिज किए गए दावों की वास्तविक स्थिति को जनता के सामने सार्वजनिक करे. 


बस्तर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा अभियानों के साथ-साथ क्या वास्तविक विकास जैसे स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार अंतिम व्यक्ति तक पहुंच पा रहे हैं? उन्होंने फर्जी मुठभेड़ों और ग्रामीणों के उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच की भी पुरजोर वकालत की.


युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश में नई भर्तियां रुकी हुई हैं, परीक्षाएं स्थगित हो रही हैं और युवा अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता में हैं. 


उन्होंने आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) की नवीनतम रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में 15 से 29 वर्ष के युवाओं में बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत दर्ज की गई है. उन्होंने सरकार से रिक्त पदों की संख्या उजागर करने और एक पारदर्शी भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की.


भाजपा की 'मोदी की गारंटी' और चुनावी घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सरकार से एक 'रिपोर्ट कार्ड' जारी करने को कहा. इसके अतिरिक्त, मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के दौरान काटे गए नामों का सामाजिक श्रेणीवार विवरण मांगा गया. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

एक घंटा पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP