सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

सुकमा में अंतरराज्यीय जुआ: तेलंगाना-आंध्र के 22 जुआरी गिरफ्तार

C

CG Khabar

24 मार्च 2026, 05:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

Police van
Police van

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय जुआ रैकेट को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है. पुलिस की विशेष टीम ने स्थानीय आरएसएन लॉज में दबिश देकर 22 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों में लॉज का संचालक भी शामिल है, जो नियमों को ताक पर रखकर इस अवैध गतिविधि को पनाह दे रहा था.


पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कोंटा के एक लॉज में बड़े पैमाने पर रुपयों का दांव लगाया जा रहा है. 

विज्ञापन


सूचना की तस्दीक होते ही जवानों ने घेराबंदी कर लॉज के एक कमरे में रेड मारी, जहाँ ताश के पत्तों पर लाखों का दांव चल रहा था. 


पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पकड़े गए आरोपियों में अधिकांश पड़ोसी राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, जो जुआ खेलने के लिए सीमा पार कर यहाँ जुटे थे.


तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लाख 400 रुपये की नकद राशि बरामद की है. 


इसके अलावा 18 मोबाइल फोन, 122 गड्डी ताश, रजिस्टर और अन्य सामग्री जब्त की गई है. 


पुलिस ने परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक सेल्टास कार और एक स्कूटी को भी कब्जे में लिया है. 


जब्त की गई कुल संपत्ति की बाजार में कीमत लगभग 11.50 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और गिरोह के अन्य संपर्कों की जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

16 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

17 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

21 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

21 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

21 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP