शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: दुर्ग के इस गांव में शराब सस्ता-पानी महंगा

C

CG Khabar

24 अप्रै. 2026, 06:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

पानी का अभाव-दुर्ग
पानी का अभाव-दुर्ग

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंजोरा (ढाबा) गांव इन दिनों पानी के गंभीर संकट से गुजर रहा है. विकास के दावों के बीच इस गांव की कड़वी हकीकत यह है कि यहाँ जीवनदायिनी पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची है, जबकि अवैध शराब की पहुंच बेहद आसान हो गई है. 


ग्रामीणों का दर्द अब आक्रोश में बदल चुका है, जिनका कहना है कि उनके इलाके में 'पानी महंगा और शराब सस्ती' हो गई है.

विज्ञापन


करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव की प्यास बुझाने का जिम्मा महज एक पुराने बोरवेल पर है, जिसकी कम क्षमता के कारण सुबह 4 बजे से ही बर्तनों की लंबी कतारें लग जाती हैं. पानी जुटाने की इस जद्दोजहद में बच्चों की पढ़ाई और बड़ों का रोजगार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. 


विडंबना देखिए कि जहाँ बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष जारी है, वहीं गांव की गलियों में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है. 


पूर्व सरपंच सुमरन साहू और स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन को बार-बार सूचित करने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे गांव का सामाजिक ताना-बना बिखर रहा है और युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस रही है.


ग्रामीणों के अनुसार, जलापूर्ति के लिए स्वीकृत की गई 31 लाख रुपए की योजना भ्रष्टाचार और लेटलतीफी की भेंट चढ़ चुकी है. 


उपसरपंच नरेंद्र धनकर और ग्रामीण गोपी निर्मलकर का कहना है कि कागजों पर तो लाखों रुपए खर्च कर दिए गए, लेकिन धरातल पर योजना का लाभ शून्य है. 


शिवनाथ नदी से पानी लाने का प्रोजेक्ट भी अब तक गांव की प्यास बुझाने में नाकाम रहा है. 


इस अव्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पेयजल संकट और अवैध शराब पर लगाम नहीं कसी गई, तो वे उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे. 


हालांकि, पुलिस प्रशासन और सांसद विजय बघेल ने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन अंजोरा की प्यासी जनता अब वादों के बजाय समाधान की आस लगाए बैठी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

4 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

4 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

4 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

5 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

5 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP