शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सरगुजा में भारी मात्रा में गांजा जब्त

C

CG Khabar

01 मार्च 2026, 03:41 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

गांजा तस्कर
गांजा तस्कर

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है.


पहली कार्रवाई गांधीनगर थाना पुलिस द्वारा की गई. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिनेश थापा और विक्की तामंग के रूप में हुई है, जो मूलतः ओडिशा के निवासी हैं. 

विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनकी स्कूटी से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से नशीले पदार्थ लाकर स्थानीय स्तर पर खपाने की फिराक में थे. पुलिस ने गांजा और वाहन समेत करीब 75 हजार रुपये का सामान जब्त कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.


इसी तरह की एक अन्य बड़ी सफलता संभागीय आबकारी उड़नदस्ते को हाथ लगी. रघुनाथपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम ने एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया, जिस पर सवार दो युवकों में से एक भागने में सफल रहा, जबकि चालक आशीष पटेल को पकड़ लिया गया. 


तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद बैग से 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है और फरार साथी की तलाश की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर तस्करी रोकने के लिए सीमाओं और संदिग्ध मार्गों पर निगरानी और भी सख्त कर दी गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
पामगढ़ में रोड एक्सीडेंट से महिला की मौत
छत्तीसगढ़

पामगढ़: दो स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर, 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर मौत

2 घंटे पहले

विकास अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: मुख्य आरोपी विकास अग्रवाल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की कवायद शुरू

3 घंटे पहले

ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

8 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

15 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

15 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP