रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने एक साल में बेची 1022 Cr की संपत्तियां

C

CG Khabar

30 दिस. 2025, 01:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने साल 2025 में आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की बिक्री में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है. हाउसिंग बोर्ड के इतिहास में पहली बार एक ही साल के भीतर 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय किया गया है. 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच कुल 4689 संपत्तियां बेची गईं, जो मंडल के गठन के बाद से अब तक का सर्वाधिक वार्षिक आंकड़ा है. 

विज्ञापन


यह सफलता पिछले पांच वर्षों के औसत प्रदर्शन के मुकाबले काफी बड़ी है, जहाँ हर साल औसतन केवल 262 करोड़ रुपये की संपत्तियां ही बिक पाती थीं.


इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे सरकार की उदार नीतियां और आम जनता का बढ़ता भरोसा माना जा रहा है. विशेष रूप से 'वन टाइम सेटलमेंट' (OTS-2) योजना के तहत दी गई 30 प्रतिशत तक की छूट ने निम्न और मध्यम वर्ग के नागरिकों को अपना घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया. 


इस योजना के जरिए ही 1452 संपत्तियों की बिक्री हुई. इसके अलावा, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला भी अत्यंत सफल रहा, जहाँ 305 करोड़ रुपये की संपत्तियां बिकीं और 56 नई आवासीय योजनाओं की शुरुआत की गई. 


हाउसिंग बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाकर यह सुनिश्चित किया है कि समाज के कमजोर वर्ग को किफायती और गुणवत्तापूर्ण आवास मिल सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

13 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP