सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

HC : वकील की लापरवाही का खामियाजा मुवक्किल क्यों भुगते?

C

CG Khabar

09 अप्रै. 2026, 02:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 16

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण व्यवस्था देते हुए कहा है कि वकील की गलती या लापरवाही के कारण मुवक्किल को सजा नहीं मिलनी चाहिए. जस्टिस बिभु दत्त गुरु की एकल पीठ ने भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में निचली अदालत के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें वकील की चूक के कारण हुई देरी के आधार पर अपील खारिज कर दी गई थी. 


कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक बार जब कोई पक्षकार वकील नियुक्त कर देता है, तो वह यह मानकर चलता है कि उसका प्रतिनिधित्व सही तरीके से होगा. उससे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह हर वक्त अपने वकील की निगरानी करे.

विज्ञापन


यह मामला बलौदाबाजार जिले के किरवाई और डरचूरा गांवों की कृषि भूमि से संबंधित है. मामले में प्रतिवादियों (खरीदारों) पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर जमीन खरीदी है. 


निचली अदालत में सुनवाई के दौरान वकील द्वारा सही जानकारी न दिए जाने के कारण खरीदार कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके और अदालत ने उनके खिलाफ एकतरफा (ex-parte) फैसला सुना दिया. 


जब उन्होंने अपील करने के लिए वकील को फाइल सौंपी, तो वहां भी लापरवाही हुई और फाइल दूसरे वकील को ट्रांसफर कर दी गई, जिससे अपील दाखिल करने में देरी हो गई. निचली अदालत ने इस देरी को स्वीकार करने से मना कर दिया था.


हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के 'रफीक बनाम मुंशीलाल' मामले का हवाला देते हुए कहा कि अदालतों को ऐसे मामलों में उदार दृष्टिकोण अपनाना चाहिए. कोर्ट ने कहा कि निर्दोष पक्षकार को उसके वकील की निष्क्रियता के लिए दंडित करना न्यायसंगत नहीं है. 


इस टिप्पणी के साथ ही हाई कोर्ट ने अपील में हुई देरी को माफ कर दिया और निचली अदालत को निर्देश दिया कि वह आवेदन पर गुण-दोष के आधार पर फिर से विचार करे. इस मामले में अपीलकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता टी.के. झा और पार्थ कुमार झा ने पैरवी की.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

एक घंटा पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

एक घंटा पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

2 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP