सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

HC: बिलासपुर में नाली बनाने और पानी सप्लाई सुधारने का अल्टीमेटम

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2026, 01:24 AM 3 मिनट में पढ़ें 14

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवादाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 (बन्नाक मोहल्ला) में नारकीय जीवन जी रहे नागरिकों की समस्याओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्वतः संज्ञान लिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने एक गैर-कार्यकारी दिन के दौरान विशेष रूप से बैठक की और नगर पालिक निगम बिलासपुर के आयुक्त को सख्त निर्देश जारी किए. 


न्यायालय ने नगर निगम को आदेश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर नाली निर्माण कार्य पूरा किया जाए और क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों को दुरुस्त कर तत्काल पीने के साफ पानी की आपूर्ति बहाल की जाए. 

विज्ञापन


यह पूरा मामला हिंदी दैनिक 'नवभारत' में 4 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट के बाद जनहित याचिका (WPPIL नंबर 17/2026) के रूप में दर्ज किया गया था. रिपोर्ट में "बजबजाती नाली के बीच पानी भरने की मजबूरी, बीमारियों का खतरा" शीर्षक के साथ स्थानीय निवासियों की दयनीय स्थिति को उजागर किया गया था.


मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने टिप्पणी की कि अधिकारी स्थिति से पूरी तरह वाकिफ होने के बावजूद इस मुद्दे को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं. 


जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले अजय यादव के आवास से दत्तू मिश्रा के घर तक नाली के लिए लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसे खोदकर लावारिस छोड़ दिया गया. 


इस खुदाई के दौरान मुख्य जलापूर्ति लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे पूरे इलाके में पानी का संकट खड़ा हो गया. अब स्थिति यह है कि घरों का गंदा पानी उसी 10 फीट गहरे खुले गड्ढे में जमा हो रहा है, जिससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि वह क्षेत्र बीमारियों का गढ़ बन गया है.


उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि नागरिक गंदे और ठहरे हुए पानी के बीच से गुजरकर पीने का पानी लाने को मजबूर हैं, जो उनके जीवन और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है. 


अदालत ने इसे नगर निगम के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार की "घोर लापरवाही, कर्तव्य में चूक और जवाबदेही की कमी" करार दिया है. खंडपीठ ने नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया है कि वे न केवल नाली का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा करें, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर जलभराव को खत्म करें और कीटाणुनाशक का छिड़काव सुनिश्चित करें ताकि डेंगू जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सके. 


इसके अलावा, कोर्ट ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं. 


निगम आयुक्त को आगामी 9 अप्रैल, 2026 तक एक व्यक्तिगत हलफनामा पेश करना होगा, जिसमें टेंडर की शर्तों, कार्य की समय सीमा और अब तक की गई कार्रवाई का पूरा विवरण देना अनिवार्य है. हाईकोर्ट के इस कड़े हस्तक्षेप से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

3 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

20 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP