बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश

C

CG Khabar

19 अग. 2026, 02:05 PM 2 मिनट में पढ़ें 21

न्यायधीश
न्यायधीश

बिलासपुर । संवाददाता: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने प्रदेश की न्यायिक सेवा से जुड़े तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने की महत्वपूर्ण सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. सिफारिश किए गए नामों में कोरबा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा, रायपुर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सुधीर कुमार और विधि एवं विधायी कार्य विभाग में प्रमुख सचिव पद पर तैनात सुषमा सावंत शामिल हैं. 


18 अगस्त को हुई कॉलेजियम की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई गई.

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल 22 स्वीकृत पद हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 13 जज ही सेवाएं दे रहे हैं. लंबे समय से खाली चल रहे इन पदों के कारण मामलों के निपटारे में समय लग रहा था. ऐसे में तीन नए न्यायिक अधिकारियों की पदोन्नति से हाईकोर्ट की कार्यक्षमता में काफी सुधार आने की उम्मीद है.


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को संवैधानिक प्रक्रिया के तहत केंद्रीय कानून मंत्रालय और राष्ट्रपति भवन भेजा जाएगा. औपचारिकताएं पूरी होने और अंतिम मंजूरी मिलते ही तीनों अधिकारी बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट में बतौर जज अपना कार्यभार संभालेंगे. 


इससे बिलासपुर हाईकोर्ट में खाली पड़े पदों को भरने और मुकदमों की सुनवाई में तेजी लाने की दिशा में एक बड़ी राहत मिलेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

7 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

7 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

8 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

8 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

8 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP