बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

HC: 9 साल की बच्ची से रेप के मामले में स्कूल 'फादर' को उम्रकैद

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 03:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने कोरिया जिले के एक स्कूल में 9 वर्षीय छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में सजा का फैसला सुनाया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने निचली अदालत द्वारा आरोपियों को बरी किए जाने के आदेश को त्रुटिपूर्ण करार देते हुए रद्द कर दिया है. 


अदालत ने मुख्य आरोपी (स्कूल के फादर) को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी पाते हुए आजीवन कारावास और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. वहीं, इस मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपियों को सात-सात साल के सश्रम कारावास और 5,000 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है.

विज्ञापन


यह मामला 9 सितंबर 2015 का है, जब चौथी कक्षा की छात्रा के साथ स्कूल परिसर में दरिंदगी की गई थी. 


पीड़िता ने बताया था कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और जब उसने स्कूल की 'सिस्टर' से शिकायत की, तो मदद के बजाय उसे पीटा गया और चुप रहने की धमकी दी गई. 


हालांकि, साल 2017 में बैकुंठपुर की फास्ट-ट्रैक कोर्ट ने तकनीकी आधारों पर तीनों आरोपियों को बरी कर दिया था, जिसे राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. हाईकोर्ट ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि पीड़िता का बयान अपने आप में पूर्ण है और मेडिकल रिपोर्ट व एफएसएल जांच में मिले साक्ष्य अपराध की पुष्टि के लिए पर्याप्त हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP