बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: 20 साल से कार्यरत महिला का नियमितीकरण खारिज करना गलत

C

CG Khabar

25 अग. 2026, 01:07 AM 3 मिनट में पढ़ें 22

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने लंबे समय से दैनिक वेतनभोगी के रूप में काम कर रहे कर्मचारियों के हक में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अस्थायी कर्मचारियों को वर्षों तक नियमित किए बिना दैनिक वेतनभोगी बनाए रखना उनका शोषण है और यह संवैधानिक व्यवस्था के सिद्धांतों के खिलाफ है. अदालत ने राज्य सरकार को 53 वर्षीय याचिकाकर्ता महिला की नियमितीकरण की अर्जी पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया है.


यह आदेश जस्टिस राकेश मोहन पांडे की एकल पीठ ने याचिकाकर्ता दुर्गा बाई सोनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जारी किया. विधवा दुर्गा बाई सोनी 2 नवंबर 1998 से राज्य के जल संसाधन विभाग में दैनिक वेतनभोगी के रूप में संविदा पर कार्यरत हैं. वे पिछले दो दशकों से अधिक समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं.

विज्ञापन


2021 का खारिज आदेश रद्द


विभाग द्वारा 28 जनवरी 2021 को दुर्गा बाई सोनी के नियमितीकरण का आवेदन केवल इस आधार पर खारिज कर दिया गया था कि उनकी नियुक्ति 31 दिसंबर 1997 की कट-ऑफ तारीख के बाद हुई थी, जो 5 मार्च 2008 के सरकारी परिपत्र (सर्कुलर) में तय की गई थी. हाईकोर्ट ने 28 जनवरी 2021 के इस खारिज करने वाले आदेश को रद्द कर दिया है.


सर्कुलर का यांत्रिक इस्तेमाल न हो


जस्टिस पांडे की पीठ ने टिप्पणी की कि 2008 के परिपत्र को हर मामले में यांत्रिक (मैकेनिकली) रूप से लागू नहीं किया जाना चाहिए. अधिकारियों को नियमितीकरण के आवेदनों पर निर्णय लेते समय कार्य की प्रकृति, सेवा की अवधि, कर्मचारी का पिछला रिकॉर्ड और स्वीकृत रिक्त पदों की उपलब्धता जैसे मुख्य बिंदुओं पर ध्यान देना चाहिए.


सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला


हाईकोर्ट ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णयों (जग्गो बनाम यूनियन ऑफ इंडिया और श्रीपाल बनाम नगर निगम, गाजियाबाद) का संदर्भ दिया. अदालत ने स्पष्ट किया कि प्रसिद्ध 'उमा देवी' मामले के सिद्धांतों का गलत अर्थ निकालकर लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों के जायज दावों को नहीं नकारा जा सकता.


अदालत ने कहा कि स्वीकृत पदों पर 10 साल या उससे अधिक समय से लगातार अनियमित रूप से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण पर विचार किया जाना चाहिए. साथ ही, 'उमा देवी' फैसले को लंबी अवधि के तदर्थ रोजगार (Ad-hoc) या आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारियों के शोषण का ढाल नहीं बनाया जा सकता.


120 दिनों में प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश


अदालत ने दुर्गा बाई सोनी के मामले को संबंधित सक्षम प्राधिकारी के पास वापस भेजते हुए निर्देश दिया है कि हाईकोर्ट की इन टिप्पणियों के प्रकाश में उनके नियमितीकरण के दावे पर फिर से विचार किया जाए और अदालत के आदेश की प्रति मिलने के 120 दिनों के भीतर यह पूरी प्रक्रिया संपन्न की जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

2 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

3 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

3 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

3 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

13 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP