गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: जशपुर जिला अस्पताल का टेंडर रद्द

C

CG Khabar

10 अप्रै. 2026, 02:00 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जशपुर जिला अस्पताल द्वारा भोजन व्यवस्था के लिए जारी 60 लाख रुपये के टेंडर को निरस्त कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रवींद्र कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने इस मामले में एक महिला स्व-सहायता समूह (SHG) की याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई को असंवैधानिक करार दिया. 


अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि टेंडर प्रक्रिया में अपनाई गई शर्तें मनमानी और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 यानी समानता के अधिकार का सीधा उल्लंघन हैं.

विज्ञापन


मामला जशपुर के 'गढ़ कलेवा' रेस्टोरेंट का संचालन करने वाले महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ा है, जो एक पंजीकृत सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (MSE) है. 


जिला अस्पताल ने भोजन आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला था, जिसमें बीते तीन वर्षों का औसत टर्नओवर 50 लाख रुपये अनिवार्य किया गया था. 


याचिकाकर्ता समूह का तर्क था कि भारत सरकार के एमएसएमई (MSME) नियमों के तहत छोटे उद्योगों को टर्नओवर और अनुभव की शर्तों से छूट प्राप्त है, फिर भी उनका आवेदन तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया गया.


सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी पाया कि इसी तरह के कार्यों के लिए बालोद जिले में टर्नओवर की शर्त मात्र 15 लाख रुपये रखी गई थी, जबकि जशपुर में इसे बिना किसी तार्किक आधार के बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया. 


अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक खरीद में सरकारी संस्थाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए. किसी भी नियम का उल्लंघन जो बोली लगाने वाले के हितों को नुकसान पहुंचाता हो, कानून की नजर में टिकने योग्य नहीं है. इस फैसले के बाद अब प्रशासन को नियमों के अनुरूप नए सिरे से प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

36 मिनट पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

58 मिनट पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

5 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

6 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP