शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

HC: 7 साल का लिव-इन आपसी सहमति, यौन शोषण का आरोप खारिज

C

CG Khabar

16 अप्रै. 2026, 01:58 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी की दोषमुक्ति के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है. जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की खंडपीठ ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए स्पष्ट किया कि यदि कोई महिला लंबे समय तक आरोपी के साथ रहती है, तो इसे आपसी सहमति का रिश्ता माना जाएगा.


अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि याचिकाकर्ता महिला लगभग सात वर्षों तक आरोपी के साथ रही और इस दौरान उसने कभी विरोध दर्ज नहीं कराया. कोर्ट ने टिप्पणी की कि महिला की उम्र रिश्ते की शुरुआत में 23 वर्ष थी, जो एक परिपक्व उम्र है. 

विज्ञापन


इसके अलावा, सात साल के लंबे सहवास और इस दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या मदद की गुहार न लगाने से यह स्पष्ट होता है कि यह संबंध आपसी सहमति पर आधारित था.


अदालत ने यह भी गौर किया कि आरोपी द्वारा कथित तौर पर छोड़े जाने के दो महीने और 18 दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसका कोई ठोस कारण नहीं बताया गया. 


मेडिकल रिपोर्ट में भी किसी तरह की जबरदस्ती या शारीरिक हिंसा के प्रमाण नहीं मिले. 


उच्च न्यायालय ने निचली अदालत (फास्ट ट्रैक कोर्ट, सक्ती) के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि यह मामला 'तथ्यों की गलत धारणा' के बजाय आपसी सहमति का है, इसलिए आरोपी को दी गई राहत में हस्तक्षेप की कोई आवश्यकता नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

11 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

16 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP