रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

डोंगरगढ़ के भैंसरा गांव में एक ही साथ उठेगी पिता-पुत्र की अर्थी

C

CG Khabar

14 फ़र. 2026, 01:44 PM 2 मिनट में पढ़ें 13

हीरालाल उईके
हीरालाल उईके

दुर्ग । संवाददाता: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसरा से एक अत्यंत पीड़ादायक खबर सामने आई है, जहाँ नियति के क्रूर खेल ने एक ही परिवार के दो स्तंभों को एक साथ ढहा दिया. सेवानिवृत्त शिक्षक 81 वर्षीय कार्तिक उईके और उनके शिक्षक पुत्र 52 वर्षीय हीराराम उईके का लगभग एक ही समय पर निधन हो गया. इस दोहरी त्रासदी ने न केवल परिवार को बल्कि पूरे अंचल को स्तब्ध कर दिया है.


घटनाक्रम के अनुसार, वयोवृद्ध कार्तिक उईके ने गृहग्राम भैंसरा में अंतिम सांस ली. वहीं दूसरी ओर, उनके बड़े पुत्र हीराराम उईके पिछले डेढ़ माह से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर दिक्कतों के चलते रायपुर के अस्पताल में वेंटिलेटर पर संघर्ष कर रहे थे. 

विज्ञापन


विडंबना देखिए कि जब पिता के देहावसान के बाद परिजन बेटे को उनके अंतिम दर्शन कराने के लिए अस्पताल से वापस गांव ला रहे थे, तभी रास्ते में हीराराम का भी निधन हो गया. पिता के गुजरने की खबर और पुत्र का साथ टूटना, परिवार के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं था.


स्वर्गीय कार्तिक उईके अपने पीछे तीन पुत्रों और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके ज्येष्ठ पुत्र हीराराम उईके के दोनों बेटे वर्तमान में एमबीबीएस डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. 


शिक्षा जगत से जुड़े इस प्रतिष्ठित परिवार में हुई इस आकस्मिक क्षति से हर कोई मर्माहत है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP